पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गरुड़ चट्टी बैरियर पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिंद्रा मैक्स वाहन संख्या UA04E-3079 से 3 पेटी (कुल 36 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब (मार्का McDowell’s No.1) बरामद की है।
वहीं, वाहन चालक भारत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0–79/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भारत सिंह पुत्र महावीर सिंह, निवासी- नाली खाल डबरा, थाना- कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद अवैध शराब की कीमत लाखों रुपये है।
इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी सुनील असवाल, मुख्य आरक्षी रविन्द्र भोज और पी0आ0डी0 संजय कुमार शामिल थे।

Recent Comments