देहरादून – डोईवाला में मोबाईल की दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने 8 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि पुत्र राम प्रसाद निवासी फतेहपुर टांडा माजरीग्रांट, लालतप्पड कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-27 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गए कंप्यूटर, मोबाइल, घड़ियां व अन्य सामान बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,00,000/- रूपये है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का है और पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
अभियुक्त ने बताया कि वह पहले दुकानों की रैकी कर दुकानो को चिन्हित कर मौका देकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में उ0नि0 विनय मित्तल (चौकी प्रभारी लालतप्पड), हे0का0 विनोद कुमार और हे0का0 राजीव कुमार शामिल थे।

Recent Comments