देहरादून – बसंत विहार पुलिस ने एक संदिग्ध सफारी वाहन को रुकवाया, जिस पर विधायक का बोर्ड लगा था और वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म एवं वाहन में हूटर भी लगाया गया था। वाहन की चेकिंग में कोई भी विधायक मौजूद नहीं मिले, चालक ने स्वयं को बाहरी राज्य के विधायक का पुत्र होना बताया।
पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन और सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन पर लगे विधायक के बोर्ड को हटाया गया और वाहन के शीशों में लगी काली फिल्म एवं हूटर को हटवाया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है और चालक/वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी दून ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वाहनो में किसी भी प्रकार के भ्रामक बोर्ड, अवैधानिक उपकरण या वीआईपी चिन्हों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रत्येक दशा में कार्यवाही तय है।

Recent Comments