-2400 से ज्यादा लोगों ने सेफ और जिम्मेदार रोड बिहेवियर पर इंटरैक्टिव लर्निंग सेशन्स में हिस्सा लिया
देहरादून / हल्द्वानी। सुरक्षित सड़कें और जिम्मेदार नागरिक बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने हल्द्वानी, उत्तराखंड में टैगोर पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक प्रभावशाली सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस अभियान में 2400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्होंने सुरक्षित और जिम्मेदार सड़क व्यवहार की बुनियादी बातें सीखी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को यह समझाना है कि सड़क सुरक्षा केवल एक बार की सीख नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की जिम्मेदारी है।
सत्रों ने छात्रों को यह सोचने के लिए प्रेरित किया कि कैसे ज़ेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करना, ध्यान भटकाने से बचना और हेलमेट पहनना जैसी छोटी-छोटी बातें भी सड़क सुरक्षा में बड़ा फर्क ला सकती हैं। इंटरएक्टिव मॉड्यूल्स और डेमोंस्ट्रेशन के ज़रिए इस पहल ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा को असल ज़िंदगी की स्थितियों से जोड़ने में मदद की, जिससे यह संदेश और भी ज़्यादा असरदार और यादगार बन गया। इन सत्रों ने बच्चों को अपने परिवारों में सेफ्टी इंफ्लुएंसर की भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया, जिससे यह जागरूकता सिर्फ क्लासरूम तक सीमित न रहकर घर-घर तक पहुंच सके।
इस पहल ने एचएमएसआई की पूरे भारत में सुरक्षा जागरूकता की संस्कृति को बढ़ावा देने की मुहिम में एक और अहम अध्याय जोड़ दिया। एचएमएसआई के लिए ऐसे अभियानों का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों के नजरिए को बदलना और लंबे समय तक टिकने वाला व्यवहारिक बदलाव लाना है। शुरुआत से ही स्कूलों तक पहुंच बनाकर, एचएमएसआई का उद्देश्य है कि बच्चों में सड़क पर सजगता, सहानुभूति और अनुशासन जैसे गुणों को विकसित किया जाए जो हर उम्र और हर इलाके में सुरक्षित सफर की नींव रखते हैं।
इस अभियान का मूल संदेश सरल लेकिन प्रभावशाली थारू सड़क सुरक्षा की शुरुआत जागरूकता और कार्रवाई से होती है। टैगोर पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का माहौल उत्साह और जागरूकता से भरा था। यह पहल केवल सीखने तक सीमित नहीं थी, बल्कि सहानुभूति और जवाबदेही जैसी उन खूबियों को भी विकसित करने का अवसर देती है, जो भारत की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं।
हल्द्वानी में हुआ यह अभियान, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया पूरे भारत में सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने की बड़ी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। पिछले कुछ वर्षों में होंडा ने ग्राउंड एक्टिवेशन, डिजिटल कैंपेन और शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी के ज़रिए लाखों लोगों तक यह संदेश पहुँचाया है। हल्द्वानी जैसे हर आयोजन का मकसद है युवाओं के बीच जमीनी स्तर पर व्यवहार में बदलाव लाना, ताकि सड़क सुरक्षा सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि एक आदत बन सके।
वैश्विक स्तर पर होंडा का लक्ष्य एक ऐसी दुनिया बनाना है जहाँ सड़क दुर्घटनाएँ न हों यही सोच इसके ग्लोबल सेफ्टी स्लोगन सेफ़्टी फॉर एवरीवन से जुड़ी है। इसी विश्वास के आधार पर, एचएमएसआई भारत में अपनी हर पहल को आगे बढ़ाता है, जिसमें शिक्षा, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता के ज़रिए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर ज़ोर दिया जाता है। सड़क पर सोच-समझकर चलना सिर्फ खुद की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि हर उस ज़िंदगी के सम्मान के लिए है जो हमारे साथ चल रही है। हर अभियान के साथ, एचएमएसआई यही सोच फैलाने की दिशा में काम कर रहा है एक प्रतिभागी से शुरुआत करते हुए, समाज तक पहुँचने के उद्देश्य से।

Recent Comments