देहरादून। आज पवेलियन मैदान में दो मैच खेले गए पहला मैच सीटी यंग्स फुटबॉल क्लब व विल्स युथ फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया सिटी यंग फुटबॉल क्लब ने पहला मैच तीन एक के स्कोर से जीता व दूसरा मैच ग्राफिक एरा फुटबॉल क्लब वह विजय कैंट स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें ग्राफिक किरा फुटबॉल क्लब ने मैच २-० से अपने नाम किया।
पहले मैच में सी टी यंग्स फुटबॉल क्लब ने विल्स युथ फुटबॉल क्लब को ३-१ से हराकर मैच अपने नाम किया मैच का पहला गोल १३वें मिनट में सिटी यंग्स के भूपेंद्र सिंह द्वारा किया गया इसके पश्चात ४७वें मिनट में विल्स युथ के दिव्यांश ने एक गोल कर मैच का स्कोर १-१ से बराबरी पर ला दिया। सिटी यंग्स के अतुल ने ४८वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को २-१ से आगे कर दिया मैच के ५९वें मिनट में अतुल द्वारा एक और गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करते हुए मैच का स्कोर ३-१ कर दिया और अंततः सिटी यंग्स ने मैच जीत कर पूरे तीन अंक अर्जित किये।

आज खेलेंगे दूसरे मैच में ग्राफिक ईरा फुटबॉल क्लब ने विजय कैन्ट स्पोर्टिंग क्लब को २-० से पराजित किया मैच का पहला गोल ग्राफिक इरा के खिलाड़ी डेको ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को १-० से आगे कर दिया विजय कैन्ट ने वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन मैच मे वापसी नहीं कर सके और मैच का पहला हाफ १-० के स्कोर पर समाप्त हुआ मैच के दूसरे हाफ में ग्राफिक एरा के शाश्वत ने ४८वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को २-० की बढ़त दिलाई और जो अंत तक कायम रही और ग्राफिक ऐरा द्वारा यह मैच २-० के स्कोर से जीत लिया।
आज के मैच में विशिष्ट अतिथि श्री धीरेंद्र सिंह पवार जी ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त किया वह खेलों को बढ़ाने के लिए अपनी ओर से काफी प्रोत्साहित किया।
कल बृहस्पतिवार २० नवंबर २०२५ को दो मैच वुल्फ फुटबॉल क्लब व डी एम के फुटबॉल क्लब के बीच १:०० बजे व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज व दून यूनाइटेड एफसी के बीच ३:०० बजे से पवेलियन मैदान, देहरादून में खेले जाएंगे।

Recent Comments