उत्तरकाशी – पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में आज 19 नवंबर 2025 को यातायात पुलिस टीम द्वारा उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र एवं नौगांव बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन/नो पार्किंग जोन एवं सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 28 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें उत्तरकाशी बाजार में 18 तथा नौगांव में 10 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने बताया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने आदि यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। इसको देखते हुए दिनांक 25 नवंबर 2025 से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्टों में निहित प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तरकाशी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, बाजार में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर जाम की स्थिति न बनाएं, दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट तथा तीन सवारी न बैठाएं। सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Recent Comments