देहरादून पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का किया खुलासा

देहरादून – विकासनगर क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 05/11/2025 को श्री रतन सिंह चौहान निवासी डाकपत्थर विकासनगर जिला देहरादून ने थाना विकासनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 01/11/2025 को उन्होंने अपना ट्रैक्टर सं0 – यू0ए0-07-1183 को ठीक कराने के लिए अशोक कौशिक की डाकपत्थर रोड, एल0आई0सी0 ऑफिस के पास स्थित शॉप में छोड़ा था, लेकिन दिनांक 04/11/2025 को जब वह अपना ट्रेक्टर लेने गए तो ट्रेक्टर वहां मौजूद नहीं मिला। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा थाना प्रभारी विकासनगर को दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19/11/2025 को घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों राकेश कुमार पुत्र  प्रकाश और रिंकूपाल पुत्र रामशरण को चोरी ट्रेक्टर के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दिनांक 02/11/2025 को अपने दो अन्य साथियों सोनू और मनोज के साथ मिलकर वाहन चोरी की योजना बनाई और विकासनगर में अलग-अलग स्थानों पर खड़े डम्फर और ट्रेक्टरो की रेकी की। उन्होंने रात में मौका देखकर ट्रेक्टर चोरी कर लिया और पुलिस से बचने के लिए मेन रोड से न जाकर गलियों से होते हुए विकासनगर क्षेत्र से बाहर ले गए। इसके बाद उन्होंने ट्रेक्टर को हरिद्वार में छिपा दिया और बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश करने लगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments