कांग्रेसी परिवारवादी बेल के सहारे भाजपा को विजय रथ को रोकना नामुमकिन: चौहान

लोकसभा चुनाव में खोये बूथ को हरदा द्वारा ढूंढ रहे हरदा कांग्रेस के लिए अच्छी खबर

देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों के तमाम दावों को गलतफहमी बताते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ तक पहुँचने से पहले कांग्रेस मे गहरी जड़ ले चुके परिवारवाद के बेल के सूखने तक वह भाजपा के विजय रथ को रोकने की सोच भी नही सकती, क्योंकि जनता इसे नकार चुकी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे एक दर्जन से अधिक नेता परिवारवाद की बेल को सींचने मे लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे बूथ पर जाने के बजाय इस बेल की चिंता है। इन पदाधिकारियों की नियुक्ति से कांग्रेस एक हौव्वा खड़ा करना चाहती है, लेकिन जनादेश जनता के हाथ मे है और उस पर इन दावों का कोई असर नही है। कांग्रेस हर चुनाव से पहले बड़े बड़े दावे के साथ मैदान मे उतरती तो है, लेकिन नतीजा सामने आने पर तरह तरह के आरोप गिनाती है। कांग्रेस पदाधिकारियों के दावे बिना चुनाव के शुरुआती रुझान हैं।

चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा घर मे बूथ अध्यक्ष बनाने की पहल पर तंज कसते हुए कहा की यह कांग्रेस के लिए अच्छी बात है कि उन्हे लोकसभा चुनाव में खोया अपना बूथ मिल गया। हालांकि जनता इस परिवारवादी बेल को सुखाने के लिए अधिक उत्साहित है।

चौहान ने कहा कि राज्य मे विकास के आधार पर चुनाव होने हैं और जनता विकास मे किसी तरह के अवरोध को नही चाहती है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ी है। 2022 विधानसभा चुनाव के बाद हुए लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव, निकाय, पंचायत सभी चुनावों के परिणाम भाजपा के पक्ष मे रहे हैं। भाजपा का संगठन प्रत्येक राज्यवासी के सुख-दुख में साथ खड़ा है।

राज्य मे पार्टी के बड़े नेता पार्टी मे विष पुरुष होने जहर समेटने में लगे हैं। गुटबाजी की स्थिति यह है कि किसी को फुके हुए कारतूस अलग करने हैं तो दूसरे को कारतूस के खोखे संभालने होंगे। फिर जो समय शेष रहेगा उसमें इकट्ठा बारूद से कांग्रेस के दावों की हवा निकलनी तय है।

उन्होंने कहा कि राज्य मे लाखों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। 30 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां धामी सरकार मे बंट चुकी है। वहीं सीएम स्वरोजगार योजना मे लाखों लोग और महिलाएं अपना कार्य कर रही है। कई फैसले देश मे नजीर बने है। कांग्रेस के पास भाजपा का रथ रोकने का आधार नही है और जनता इस बार भी कांग्रेस को उसकी असलियत से परिचित कराने वाली है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments