यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष बनेंगे सुरेंद्र कुकरेती

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड क्रांति दल के नये केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती होंगे। बुधवार का केंद्रीय कार्यालय में हुई शीर्ष नेताओं की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। गुरुवार को कुआंवाला में होने वाले अधिवेशन में नाम की विधिवत घोषणा की जाएगी। यूकेडी के महाधिकवेशन से एक महीने पहले हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया करने का निर्णय लिया गया। इसके शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखित किए थे। अक्तूबर महीने में रामनगर में महाधिकवेशन हुआ, लेकिन इसमें अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में सभी उम्मीदवारों के बीच सहमति बनाई गई। केंद्रीय अध्यक्ष के लिए सुरेंद्र कुकरेती का नाम प्रस्तावित किया गया। शुक्रवार को कुआंवाला के मां नदा फार्म में होने वाले अधिवेशन में उनके नाम की विधिवत घोषणा की जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत, वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी, शक्ति शैल कपरवाण, महेंद्र सिंह रावत, पंकज व्यास, अब्बल चंद श्रीकोटी, लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, प्रर्मिला रावत, राजेश्वर रावत, किरन रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कर्नल सुनील कोटनाला, कुंदन सिंह रावत, देवचंद उत्तराखंडी, कुंवर प्रताप सिंह, उत्तम सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, दीपक सिंह रावत, रघुवीर सिंह राणा, अनिल थपलियाल आदि मौजूद रहे। चुनाव तक दल को मजबूत करने का ऐलान नये केंद्रीय अध्यक्ष की घोषणा के साथ यूकेडी ने मिशन 2027 के तैयारी भी शुरू कर दी है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य यूकेडी की देन है, लेकिन गठन के बाद यह राज्य गलत हाथों में चला गया। जिससे आज प्रदेश में कई समस्याओं से त्रस्त है। वक्ताओं ने कहा कि मिशन 2027 के चुनाव को यूकेडी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments