पिता की मृत्यु के बाद दो बहनों की गुहार :  जिलाधिकारी ने दिलाया शिक्षा का अधिकार

देहरादून – जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में दो बहनों चित्रा और हेतल ने जिलाधिकारी सविन बंसल को अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है, जिससे चित्रा की बी-कॉम की पढ़ाई बाधित हो गई है और फीस देने में असमर्थ हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चित्रा का आज ही निजी संस्थान में दाखिला करवाया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चित्रा की पढ़ाई, किताबों और आवाजाही का समस्त व्यय जिला प्रशासन और संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा, दोनों बहनों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके पिता द्वारा बैंक से लिया गया ऋण चुकाने में असमर्थ हैं और बैंक वाले घर निकालने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जल्द ही ऋण माफी का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

जिला प्रशासन की त्वरित कार्यशैली और एक्शन लेने की नई नीति से जनमानस को त्वरित न्याय मिल रहा है। जिलाधिकारी स्वयं इन मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और एलएमएस पोर्टल के माध्यम से भी जनहित से जुड़े गंभीर मामलों की मॉनिटरिंग के साथ ही निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments