हरिद्वार – मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के सभी क्षेत्रों में एवं प्रवेश द्वारों में सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरते हुए, अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था किए जाने के लिए निगरानी करने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज दूसरे दिन भी जनपद के सभी विकास खंडों एवं तहसीलों में संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पहुंच कर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
अपर मुख्य नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी एवं सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल के देखरेख में आज पंतद्वीप मैदान (पार्किंग) एवं चमगादड़ टापू क्षेत्र में पर्यावरण मित्रो के माध्यम से क्षेत्र की साफ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 10 टन कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।


मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद तिवारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम क्षेत्र रुड़की में आज दूसरे दिन भी सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें मालवीय चौक क्षेत्रांतर्गत नालियों की सफाई की गई तथा सड़क किनारे झाड़ियों की कटान का निरीक्षण किया गया।
एसडीओ वन विभाग पूनम कैथोला ने अवगत कराया है कि वन विभाग द्वारा जटवाड़ा पुल नहर पटरी मार्ग वन क्षेत्र में की जा रही सफाई व्यवस्था एवं झाड़ी कटान का निरीक्षण किया गया।
खंड विकास अधिकारी बहादरबाद मानस मित्तल ने अवगत कराया है कि चिकित्सालयों एवं उनके परिसरों में मेडिकल वेस्ट निकला गया एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।

Recent Comments