देहरादून। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 के तहत कल पवेलियन मैदान में दो मैच खेले गए। पहला मैच वुल्फ फुटबॉल क्लब और डी एम के फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें वुल्फ एफसी ने 2-0 से जीत हासिल की। मैच का पहला गोल 36वें मिनट में वुल्फ एफसी के सिद्धार्थ द्वारा किया गया। रेफरी रणवीर गुसाईं ने वुल्फ एफसी के रोहित को फाउल प्ले के लिए पीला कार्ड दिखाया। वुल्फ एफसी के शिवांश ने 47वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरे मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज फुटबॉल क्लब ने दून यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज फुटबॉल क्लब के समीर बिष्ट ने मैच के अंतिम मिनट में किया।
आज शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सी टी यंग्स फुटबॉल क्लब और नवादा फुटबॉल क्लब के बीच 1:00 बजे और दूसरा मैच अधोईवाला एफसी और दून गढ़वाल हिरोज़ एफसी के बीच 3:00 बजे पवेलियन मैदान, देहरादून में होगा।

Recent Comments