ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी

दिए 6 माह में हर हाल में काम पूरा करने के सख्त निर्देश

देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्मार्ट सिटी के विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में विशेष रूप से ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे स्मार्ट सिटी का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट बताया.

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण हर हाल में अगले 6 माह के भीतर पूर्ण कराया जाए और इसके लिए प्रत्येक कार्य की स्पष्ट टाइमलाइन तय कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए. उन्होंने कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी को 3 शिफ्ट में काम कराते हुए गति तेज करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में परियोजना का लक्ष्य पूरा हो सके.

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत संचालित 30 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का कार्य परिवहन निगम को सौंपने पर जोर देते हुए कहा कि इनका संचालन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जाए. इसके साथ ही वीएमडी (एलईडी स्क्रीन) एवं पर्यावरण सेंसर नगर निगम को हस्तांतरित किए जाने तथा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को आईटीडीए के अंतर्गत ही संचालित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी सविन बंसल, अपर सचिव डॉ. इकबाल अहमद, एमडी परिवहन रीना जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

यह बैठक स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments