देहरादून।राज्यपाल निवास राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और नेतृत्व पर आधारित पुस्तक “हिमालय की जीवंत ऊष्मा” का भव्य विमोचन किया गया। लेखिका संभावना पंत द्वारा लिखित यह कृति मुख्यमंत्री धामी के संघर्षों, परिवारिक संस्कारों, जनसेवा के संकल्प और उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को उजागर करती है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कल्पना सैनी, विधायक सविता कपूर और बृजभूषण गैरोला, संस्कृति एवं साहित्य कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट के सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण और जनमानस उपस्थित रहे।


इस पुस्तक पर संस्कृति एवं साहित्य कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा,
“मुख्यमंत्री धामी का जीवन युवाओं के लिए एक जीता-जागता आदर्श है। यह पुस्तक न केवल उनके संघर्षों और सिद्धांतों को सामने लाती है, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, मूल्यों और सेवा-भावना की गहरी जड़ों को भी प्रकट करती है। मुझे विश्वास है कि यह कृति हमारी नई पीढ़ी को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
राजभवन में आयोजित यह समारोह राज्य के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बनकर याद किया जाएगा।


Recent Comments