देहरादून। रायपुर पुलिस ने बंद घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक नशेड़ी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक समर कुरैशी (24) निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर है।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2023 को वादी आकाश कुमार ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बहन के घर नीकुंज कॉलोनी से अज्ञात चोर ने सैमसंग कंपनी की LED टीवी और अन्य सामान चोरी कर लिया है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 70 सीसीटीवी कैमरों की जांच और सुरागरसी के आधार पर समर कुरैशी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई LED टीवी और कान का एक झुमका बरामद किया गया। पूछताछ में समर ने बताया कि वह नशे का आदि है और नशे के खर्चों की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Recent Comments