12वें दिन भी जारी नर्सिंग एकता मंच का धरना, सरकार की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े नर्सिंग कर्मी, भर्ती में अनियमितताओं को लेकर मंत्री रेखा आर्य से हुई मुलाकात

देहरादून। अपनी लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग एकता मंच का धरना आज लगातार बारहवें दिन भी जारी रहा। अब तक सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि मंच पर वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है, जिससे नर्सिंग कर्मियों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।

धरने को संबोधित करते हुए नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नर्सिंग कर्मियों की जायज़ मांगों की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

आज के धरने में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों ने सहभागिता की और सरकार से शीघ्र वार्ता कर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

इस बीच सोमवार को नर्सिंग एकता मंच के कुछ सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा नर्सिंग भर्ती से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंच के सदस्यों ने भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं के बारे में मंत्री को अवगत कराया।

इस पर मंत्री रेखा आर्य ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य मंत्री के देहरादून आगमन पर वह इस विषय में उनसे बातचीत करेंगी

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments