एसपी उत्तरकाशी द्वारा सेना, ITBP, BRO,IB आदि सुरक्षा एजेन्सियों के साथ की गयी बॉर्डर मीटिंग

उत्तरकाशी । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 15 दिसम्बर 2025 को पुलिस लाईन ज्ञानसू स्थित भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल में सेना, आईटीबीपी, आईबी, बीआरओ आदि केन्द्रीय/राज्य सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों के गोष्ठी आयोजित कर बॉर्डर सुरक्षा को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी। बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध गतिविधियों तथा अपराध नियंत्रण पर व्यापक चर्चा की गयी। पुलिस आर्मी, पैरामिलेट्री फोर्स के बीच बेहतर व प्रभावी समन्वय, सुरक्षा सम्बन्धी इनपुट साझा करने को लेकर बातचीत की गयी। वाइब्रेंट विलेज जादुंग, नेलांग, धराली, हर्षिल, मुखवा, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली, सुक्की आदि के डेवलवमेन्ट व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी रणनीति के सम्बन्ध में वार्तालाप किया गया।

मीटिंग में एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा सेना के अधिकारियों के साथ आर्मी द्वारा हर्षिल मे स्थापित ‘कम्यूनिटी रेडियो सेन्टर’ के माध्यम से साइबर, महिला अपराध तथा अन्य सामाजिक अपराधों/कुरीतियों के प्रति जनजागरुकता बढाने की पहल हेतु भी बातचीत की गयी।

बॉर्डर मीटिंग में ले0कर्नल टीजू थोमस (2IC14 RAJ RIF)) मनोज सिंह राणा (AssttComdt 35 ITBP), M.R राठौर(Assistt. Comdt. ITBP 12BN. Matli) AECO कांति चन्द्रा, जनक सिंह पंवार(CO उत्तरकाशी), सुबोध रावत(DCIO/IB), रणवीर सिंह चौहान(AFO/SB), दीपक रावत(Insp LIU उत्तरकाशी), भावना कैंथोला(SHO कोतवाली उत्तरकाशी), सुरेन्द्र सिंह(SFA/SB), मनोज राणा(JIO/ IB), आशीष रावत(Insp/SIO Uki),राहुल कुमार(ASIO/SB) आदि अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments