ईडी सीबीआई व अन्य जांच एजेंसियों को विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्र सरकार बना रही हथियार – सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: नैशनल हेराल्ड मामले में सीबीआई व ईडी द्वारा एक आधार हीन मामले में जिस प्रकार से पिछले ग्यारह सालों से देश की नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, नेता विपक्ष लोक सभा श्री राहुल गांधी व वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी व अन्य कांग्रेस नेताओं के बदनाम करने उनको पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने की कोशिश की गई उसका पूरी दुनिया के सामने पर्दाफाश हो गया जब न्यायालय ने ईडी द्वारा की गई शिकायत व जांच की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से ही मना कर दिया यह कहते हुए कि इस शिकायत का कोई आधार ही नहीं बनता यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इस झूठी और मनगढ़ंत शिकायत में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जिसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताता जा रहा है उसमें एक रुपए का भी लेनदेन नहीं हुआ और ना किसी चल अचल संपत्ति का स्थानांतरण या खरीद फरोख्त हुई तो ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप बन ही कैसे सकता है।
श्री धस्माना ने कहा कि वर्ष २०१४ से ले कर २०२१ तक स्वयं सीबीआई व ईडी की यह लिखित राय थी कि इस मामले में कोई आर्थिक अपराध नहीं हुआ है अतः कोई एफआईआर नहीं हो सकती किंतु फिर केंद्र सरकार के दबाव से २०२१ में ईडी द्वारा एक शिकायत दर्ज की गई जिसकी चार साल जांच के बाद कल मंगलवार को जब न्यायालय में ईडी द्वारा चार्जशीट दायर की गई तो न्यायालय ने इस चार्ज शीट का से तर्कपूर्ण आधार दे कर संज्ञान लेने से ही मना कर दिया। श्री धस्माना ने कहा कि जिस प्रकार पचास घंटों से अधिक श्री राहुल गांधी से, छ घंटों तक श्रीमती सोनिया गांधी जी से व पांच घंटों तक श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से ईडी ने पूछताछ की यह साफ साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार के अपने आकाओं से निर्देश ले कर ईडी सीबीआई, इनकम टैक्स आदि एजेंसियां विपक्षी पार्टी के नेताओं को डराने धमकाने व प्रताड़ित करने की कोई कसर नहीं छोड़ते।
श्री धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार की इन लोकतंत्र विरोधी कारस्तानियां से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और केंद्र व राज्यों में चल रही भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता डट कर मुकाबला करेंगे।

Recent Comments