शैक्षिक भ्रमण से लौटे छात्रों ने राज्यपाल से साझा किए अनुभव

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस शैक्षिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

विद्यार्थियों ने बताया कि वे इस भ्रमण से शैक्षिक ज्ञान के साथ ही अन्य राज्यों की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा से परिचित हुए। इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों, उच्च शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों और प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों में बदलाव और आत्मविश्वास आया है, जिसकी झलक संवाद के दौरान स्पष्ट दिखी है। उन्होंने कहा कि संभव है इस यात्रा ने अनेक विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य एवं करियर के चयन के लिए नई दिशा और प्रेरणा दी हो।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने का आह्वान करते हुए कहा कि संकल्प, अनुशासन और कठोर परिश्रम से ही किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि बिना परिश्रम के सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती।

राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को इस प्रेरणादायी शैक्षिक यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती, उपनिदेशक रमेश सिंह तोमर, श्री जे पी काला, श्री पंकज शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और भ्रमण के दौरान टीम प्रभारी अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments