देहरादून, 3 जनवरी 2026 – एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के तहत देहरादून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की गई कार, नकदी, ज्वैलरी और घटना में प्रयुक्त तमंचे, खुखरी, चाकू व अन्य सामान बरामद किया गया है।
रैकी कर देते थे घटनाओं को अजांम
गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे रैकी कर घटनाओं को अजांम देते थे। पटेलनगर क्षेत्र से चोरी कार का प्रयोग कर अभियुक्त द्वारा ऋषिकेश में भी नकबजनी की घटना का प्रयास किया गया था। पुलिस से बचने के लिए स्थानीय वाहनों की नम्बर प्लेट अपने वाहनों पर लगाकर देते थे चोरी की घटनाओं को अजांम।
अपराधी इतिहास
अभियुक्त अजय कुमार के विरुद्ध दिल्ली में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के 9 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मंगलू और मनोज के विरुद्ध भी दिल्ली में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है।
पुलिस टीम में शामिल हैं:
- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
- उप निरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
- उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित, उप निरीक्षक मुकेश थलेडी, उप निरीक्षक बलदीप सिंह
- हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सुनीत कुमार
- कांस्टेबल बृजेश कुमार, अरशद अली, आबिद अली, अनोज राणा, शिवराज सिंह, बृजेश कुमार, विक्रान्त कुमार, आजाद सिंह, अर्जुन थाना
- एसओजी टीम: कांस्टेबल शीशपाल, आशीष शर्मा, नवनीत, जितेन्द्र

Recent Comments