देहरादून । चमोली और टिहरी के दूरस्थ गांव में ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल (मोबाइल मेडिकल यूनिट) ने काम शुरू कर दिया है। अस्पतालविहीन इलाकों में डॉक्टरों को दवाओं और लैब के साथ अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे।
ग्राफिक एरा अस्पताल की इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मोबाइल मेडिकल यूनिट ने चमोली और टिहरी जनपद के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर मरीजों के विभिन्न परीक्षणों के साथ ही इन यूनिटों में मौजूद डॉक्टर रोगियों को देखकर दवाई देने लगे। टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गोना गांव और चमोली के पोखरी ब्लॉक के जिलासू गांव में पहुंचकर इन मोबाइल यूनिटों के माध्यम से ग्रामीणों को सामान्य रोगों की ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक चिकित्सीय जांच, निशुल्क औषधि वितरण और जटिल मामलों में उच्च चिकित्सा केंद्रों को रेफरल जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इन गांवों में 100 से अधिक रोगियों को प्रशिक्षण और लैब टेस्ट करके दवाइयां दी गई। इनमें आस-पास के विभिन्न गांव के लोग शामिल हैं।
इस स्वास्थ्य सेवा के संचालन के लिए कुशल चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिनमें चिकित्सक डॉ. जय चैधरी और डॉ. प्रखर शर्मा, लैब टेक्नीशियन सचिन पांडे और फार्मासिस्ट अमित रावत शामिल है।
जिलासू में मेडिकल यूनिट पहुंचने पर समारोह करके लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। इस समारोह में जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिलासू के ग्राम प्रधान सोहन लाल, कांडई के ग्राम प्रधान मदन सिंह, ऐरास के ग्राम प्रधान विजयपाल, उत्तरौं की ग्राम प्रधान सतेश्वरी देवी समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल : दूरस्थ गांवों में चिकित्सा सेवा शुरू
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments