​लोहड़ी महोत्सव की तैयारी में जुटी हजारा बुणजाई बिरादरी

देहरादून: हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) की ओर से आगामी वार्षिक लोहड़ी महोत्सव को भव्य, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में बिरादरी की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारी व सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि हजारा बुणजाई बिरादरी उत्तराखंड के प्राचीन सामाजिक संगठनों में से एक है, जो लंबे समय से सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रही है। बिरादरी द्वारा स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1947 से निरंतर लोहड़ी पर्व का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से समाज में एकता और सौहार्द का संदेश प्रसारित किया जाता है।

प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने जानकारी दी कि इस वर्ष लोहड़ी पर्व 11 जनवरी 2026 को पटेल नगर, देहरादून में पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक-संस्कृति के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोहड़ी अलावलोकगीत-संगीतसांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक सौहार्द को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियाँ शामिल होंगी। साथ ही बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है।

सदस्यों ने अपने वक्तव्यों में कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक सशक्त माध्यम है।

बैठक में अध्यक्ष पवन चंडोकअभिनव थापरसचिन विजसंजय उप्पलसतीश कक्कड़अभिषेक तलवारबाबूराम सहगलसंजीव पूरीप्रद्युम्न कक्कड़प्रदीप सुदीसंजय सुदीधीरज ओबेरॉययोगेश नंदा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ बैठक का समापन किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments