अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री का जताया आभार

भाजपा सरकार के लिए उत्तराखंड की मातृशक्ति का सम्मान और उसके साथ न्याय सबसे महत्वपूर्ण: रुचि भट्ट

देहरादून ।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का स्वागत किया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता से किए गए अपने वादे के अनुरूप पीड़ित परिवार की भावना और जनभावना का पूर्ण सम्मान करते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की है।

उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रसारित विभिन्न ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से प्रदेश में भ्रम और अराजकता का वातावरण उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में राज्य में फैली आशंकाओं को दूर करने, सत्य को स्पष्ट करने तथा पीड़ित परिवार के विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
श्रीमती रुचि भट्ट ने कहा कि बीते कुछ दिनों में विपक्षी दलों ने इस संवेदनशील मामले में प्रदेश की विभिन्न महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करके अपनी घटिया सोच का परिचय दिया है। लेकिन अब सीबीआई जांच की घोषणा के बाद इस विषय पर सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अनावश्यक बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार की भावना के अनुरूप निर्णय लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार और संगठन के लिए प्रदेश की बेटी के सम्मान, जनता की भावना और जनविश्वास से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments