11 को बंद का समर्थन, VVIP जांच के 6 बिंदु
‘ज्योति अधिकारी जैसी प्रताड़ना बंद करें’ – सरकार मुकदमे वापस लें
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच संस्तुति पर धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले दिन से जांच भटकाने का काम कर उत्तराखंड की मातृशक्ति और अस्मिता को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने संस्तुति के “टर्म्स ऑफ रेफरेंस” सार्वजनिक करने और सुप्रीम कोर्ट सिटिंग जज निगरानी की सिफारिश स्पष्ट करने की मांग की। गोदियाल ने VVIP की मौजूदगी स्वीकार करते हुए जांच के 6 विशिष्ट बिंदु सुझाए।
गोदियाल ने कहा, “टर्म्स ऑफ रेफरेंस से जांच बिंदु स्पष्ट होते हैं, लेकिन सरकार उन्हें सीमित कर VVIP को बचाने की साजिश रच रही। इसमें संशय नहीं कि VVIP है—उसे खोजने पर फोकस हो।” उन्होंने संस्तुति में सिटिंग जज निगरानी की सिफारिश न होने पर सवाल उठाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से 6 बिंदु बताए जिन्हें टर्म्स ऑफ रेफरेंस में शामिल किया जाए:
- अंकिता के वनांतरा रिजॉर्ट कार्यकाल और हत्या तक फोन पर आए कॉल्स की CBI जांच और सार्वजनिकीकरण।
- अंकिता और मित्र पुष्पदीप के व्हाट्सएप चैट की प्रमाणिकता जांच।
- साबित अपराधियों की व्हाट्सएप और कॉल डिटेल शामिल करना।
- यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट द्वारा शव बरामदगी के बाद CM आवास से CM के अलावा दो लोगों से हुई वार्ता—वे कौन थे और क्या बात हुई?
- रेणु बिष्ट की SIT गवाही कोर्ट में क्यों नहीं पेश की गई?
- घटनास्थल सुरक्षा SIT की जिम्मेदारी थी, लेकिन साक्ष्य मिटाना किसके आदेश पर—पुलिस ने क्यों नहीं रोका?
गोदियाल ने कहा, “प्रदेश की जनता, संगठन और दल तटस्थ जांच के लिए 11 जनवरी को बंद ठाने हैं—कांग्रेस पुरजोर समर्थन करेगी।” उन्होंने सरकार को चेताया, “हम पर मुकदमे करें, लेकिन आमजन, यूट्यूबर्स, संगठनों को प्रताड़ित न करें—सभी केस वापस लें। विसलब्लोअर्स की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।” हल्द्वानी की ज्योति अधिकारी पर VVIP संदर्भ में केस दर्ज कर जेल भेजने को “नामंजूर” बताया। “ऐसे करतूत बंद करें, वरना आंदोलन होगा।”
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने उर्मिला सनावर की SIT पूछताछ में भाजपा महिला कार्यकर्ता की मौजूदगी पर सवाल उठाए। ज्योति अधिकारी के लिए संभावित प्रयासों पर महिला कांग्रेस कार्यरत है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, “भाजपा के मुकदमे डटकर लड़ेंगे।”
वार्ता में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रवक्ता सुजाता पॉल, राजीव महर्षि, गिरीश हिन्दवान उपस्थित रहे। यह बयान IG राजीव स्वरूप की प्रेस वार्ता के बाद आया, जहां पुलिस ने CBI ट्रांसफर की पुष्टि की। कांग्रेस का आंदोलन तेज हो रहा है।

Recent Comments