अंकिता केस CBI जांच: ‘CM धामी की संस्तुति सराहनीय’—राज्य मंत्री मधु भट्ट

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री मधु भट्ट ने शनिवार को बयान जारी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI जांच संस्तुति करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि CM ने नकल माफिया, लव जिहाद, लैंड जिहाद रोकने और धार्मिक स्थानों की पवित्रता बनाए रखने के प्रयासों से “धाकड़ धामी” की छवि गढ़ी है। भट्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI जांच संस्तुति को न्यायपूर्ण कदम बताया।

भट्ट ने कहा, “पूर्व में SIT और पुलिस ने आरोपियों को जबरदस्त पैरवी से जेल भेजा—एक दिन की जमानत भी न मिली। यह CM धामी के निर्देशन में, SIT और सरकारी वकीलों की फौज का कमाल था।” उन्होंने हालिया विपक्षीयों द्वारा बनाये गये वातावरण के प्रयासों पर निशाना साधा, “अंकिता के नाम पर राजनीति करने की साजिश हुई, लेकिन CM स्वयं पीड़िता के माता-पिता से मिले और उनकी इच्छा पर CBI जांच की संस्तुति दी। यह दूध का दूध, पानी का पानी कर देगा।”

राज्य मंत्री ने देवभूमि की मातृशक्ति और नारी शक्ति का आभार प्रकट किया जो सदैव इस राज्य की गरिमा को बनाये रखने में सक्रिय रही। उन्होंने अपील की, “राज्य स्थिरता भंग करने वाली किसी गतिविधि की जानकारी हो तो CM हेल्पलाइन पर सूचित करें। इससे देवभूमि की पवित्रता, मर्यादा और स्थिरता बचेगी।” भट्ट ने कहा कि CM के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

यह बयान विपक्ष के आंदोलन और 11 जनवरी बंद के ऐलान के बीच आया। सरकार ने पहले ही CBI को दस्तावेज भेजने की पुष्टि की। भट्ट का बयान भाजपा का पक्ष मजबूत करता है, जबकि कांग्रेस VVIP जांच और निगरानी की मांग कर रही। मामला राज्य राजनीति का केंद्र बना हुआ है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments