दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक बालक सहित 2 लोगों को सकुशल बरामद किया

देहरादून, 10 जनवरी 2026 – ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक बालक सहित 2 लोगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है और दून पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

कोतवाली रायवाला से गुम हुआ था नाबालिक बालक

कोतवाली रायवाला क्षेत्र से गुम हुए 11 वर्षीय नाबालिक बालक को पुलिस ने बसन्ती माता मन्दिर रायवाला के पास से सकुशल बरामद किया। पुलिस टीम ने नाबालिक के घर के आसपास लगे लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से लापता बालक के संबंध में जानकारी एकत्रित की थी। पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक आर0एस0 खोलिया, उ0नि0 कविन्द्र राणा, हे0का0 राजीव, हे0का0 चन्द्रपाल, का0 अमित सैनी और का0 मोनू मलिक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालक को सकुशल बरामद किया।

थाना सेलाकुई से गुम हुआ था दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति

थाना सेलाकुई क्षेत्र से गुम हुए दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति को पुलिस ने अजमेर राजस्थान से सकुशल बरामद किया। पुलिस टीम ने गुमशुदा के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया था और अन्य परिचितों से पूछताछ की आवश्यक जानकारी एकत्रित की थी। पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक कृपाल सिंह, अ0उ0नि0 उमेद असवाल, कां0 मुकेश और म0 कां0 मलकीत कौर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments