मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर किसान की आत्महत्या पर मजिस्ट्रेट जांच के दिए निर्देश

देहरादून। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ लिया है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस दुखद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली।

दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस घटना ने स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं को फिर से उजागर कर दिया है, और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments