देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में देव संस्कृति गरिमा यात्रा का आयोजन आज मां वैष्णो देवी मंदिर, कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट में किया गया। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच भव्य कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर देव संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) मधु भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मंदिरों से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर देव संस्कृति को संरक्षित एवं समृद्ध करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में जहां परंपराओं को भुलाया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड की देव संस्कृति लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का कार्य कर रही है।


मधु भट्ट ने कहा कि देव संस्कृति गरिमा यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ते हुए उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करना सिखाना है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में मंदिरों, रीति-रिवाजों और लोक परंपराओं का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सरिता जोशी (अध्यक्ष, मंदिर समिति), नगीना रानी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), दीपा देवी, आशा कोठारी, उषा जोशी, संध्या केंथुरा, वर्षा धनाई, पुष्पा जोशी, दीपा सकलानी, कृपणा उनियाल, पिंकी बिष्ट, अशोक यादव, राहुल जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, वर्षा संध्या तथा वार्ड सभासद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Comments