ब्राह्मण महासभा ने भारती पांडे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, सख्त कार्रवाई की मांग

देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भारती पांडे नामक महिला पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मकर संक्रांति के दिन, महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया।

ज्ञापन के अनुसार, दिनांक 8 जनवरी 2026 को अल्मोड़ा के गांधी पार्क, चौगाना भाटा में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर आयोजित एक सभा में भारती पांडे ने ब्राह्मण समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने ब्राह्मणों को बलात्कारियों से जोड़कर प्रस्तुत किया, जिससे सभा में मौजूद अधिवक्ता वैभव जोशी ने आपत्ति जताई और उन्हें ऐसी भाषा का प्रयोग न करने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर भारती पांडे और अधिक भड़क गईं और उन्होंने अधिवक्ता से भी बदतमीजी की।

महासभा के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि भारती पांडे के बयानों से समस्त ब्राह्मण समुदाय के सम्मान एवं छवि को गंभीर आघात पहुंचा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भारती पांडे के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश महासचिव उमाशंकर शर्मा (तीर्थपुरोहित), प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार शर्मा, संरक्षक सुरेंद्र दत्त शर्मा, सीता राम नौटियाल, प्रदेश विधि सलाहकार सुयश कुकरेती, युवा प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र दीक्षित, जिला अध्यक्ष संजय खंडूरी, राकेश मिश्रा, सचिन दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त किया है और मामले की जांच कर रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments