डीजीपी दीपम सेठ ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को राज्य में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई।

  इसके अतिरिक्त डीजीपी द्वारा पुलिस प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण, एसडीआरएफ की क्षमता वृद्धि, आपदा प्रबंधन, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था एवं जन-सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों की भी जानकारी दी गई।

  राज्यपाल द्वारा राज्य में पुलिस व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने तथा आगामी कुंभ एवं अन्य बड़े आयोजनों के दृष्टिगत सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाए रखने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
                                              

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments