देहरादून में आईटीसी वेलकम होटल मधुबन का धूमधाम से उद्घाटन, 73 लग्जरी रूम्स व विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजा

देहरादून।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर पर्यटन व आतिथ्य उद्योग को नई उड़ान देने वाले आईटीसी होटल्स लिमिटेड के प्रीमियम ब्रांड वेलकमहोटल मधुबन का भव्य शुभारंभ हो गया। यह होटल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

होटल के प्रमोटर व संचालक मन्नू कोचर व हेमंत कोचर ने उद्घाटन पर कहा, “देहरादून जैसे तेजी से विकसित शहर में आईटीसी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ वेलकमहोटल मधुबन शुरू करना गर्व का विषय है। यह पर्यटन को गति देगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजित करेगा।”

जनरल मैनेजर राकेश रमोला ने बताया कि होटल आधुनिक सुविधाओं, विश्वस्तरीय सेवा व उत्तराखंड की पारंपरिक आतिथ्य का अनूठा संगम है। हर अतिथि को यादगार अनुभव देने का लक्ष्य है। होटल में कुल 73 लग्जरी कमरे व सुइट्स हैं, जिनसे पहाड़ों व शहर के मनमोहक दृश्य दिखते हैं।

प्रमुख सुविधाएं

  • मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट व वेलकम कैफे।
  • स्विमिंग पूल व फिटनेस सेंटर।
  • बैंक्वेट हॉल व मीटिंग रूम- व्यापारिक बैठकें, सामाजिक आयोजन व विवाह समारोहों के लिए आदर्श।

आईटीसी होटल्स ने कहा कि देहरादून को राज्य का प्रमुख पर्यटन व व्यावसायिक केंद्र मानते हुए यह होटल देश-विदेशी पर्यटकों को उच्चस्तरीय सेवा देगा। राज्य विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा।

उद्घाटन पर शहर के गणमान्य नागरिक, उद्योगपति व मीडिया बंधु उपस्थित रहे। सभी ने इसे देहरादून के पर्यटन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments