मुंबई, महाराष्ट्र निकाय में एकतरफा जीत पीएम मोदी की विकास नीति पर मुहर: भट्ट

महाराष्ट्र की तरह, 27 में जनता विकास के पक्ष और नकारात्मकता के खिलाफ मतदान करेगी : भट्ट

देहरादून । भाजपा ने एशिया के सबसे बड़े निगम मुंबई समेत महाराष्ट्र निकाय चुनावों में एकतरफा जीत पर खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे पीएम मोदी की विकसित भारत निर्माण नीतियों पर जनता की मुहर बताया है। साथ ही कहा, ये जनादेश क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों के खिलाफ भी है। ठीक इसी तरह, जनता 27 में भाजपा की विकास नीति के साथ खड़ी होकर, राज्य की छवि और माहौल खराब करने वालों को करारा जवाब देने वाली है।

उन्होंने मीडिया में जारी प्रतिक्रिया में कहा, देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम और काम की सुनामी चल रही है। जिसे महाराष्ट्र के 29 में से 23 निगमों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत से समझा जा सकता है। उसमें सबसे खास है एशिया के सबसे बड़े नगर निगम और देश की आर्थिक राजधानी में बहुमत के साथ कमल का खिलना। वहां की जनता ने क्षेत्रवाद और भाषाई राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। जिस तरह लंबे समय से उत्तर भारतीय लोगों को वोट की खातिर शिव सेना उद्धव और राज ठाकरे की मनसा द्वारा निशाना बनाया जा रहा था, उस राजनीति को मुंबई और महाराष्ट्र की जनता ने सिरे से नकार दिया है।

उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा, उनकी पार्टी के शीर्ष नेता और स्थानीय नेताओं ने कभी एक शब्द, क्षेत्रवाद के नाम पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में कहे। भाषा के विरोध की आड़ में जब हिंदी बेल्ट के लोग सरेआम हिंसा के शिकार हो रहे थे तो भी कांग्रेस के तमाम नेताओं की जुबां सिली रही। इतना ही नहीं उत्तर के साथ दक्षिण के लोगों को भी अपमानजनक टिप्पणियां से देश को बांटने का पाप किया गया। लेकिन वहां की जनता ने दिखा दिया है कि वे बांटने की नहीं, जोड़ने की राजनीति पर भरोसा करती है।

उन्होंने कहा, पीएम मोदी की विकास नीति पर मुहर लगाकर, जनता ने विकसित भारत निर्माण में मुंबई, महाराष्ट्र के योगदान को और अधिक करने के लिए जनादेश दिया है। ठीक इसी तरह जनता भी आने वाले सभी चुनावों विशेषकर उत्तराखंड में भी विकास के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में खड़ी होने वाली है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments