ग्राफिक एरा में छात्रों को सतत् रोजगार से जोड़ने की पहल

देहरादून । ग्राफिक एरा में छात्रों को सतत् रोजगार अवसरों, ग्रीन कैरियर और भविष्य में आवश्यक स्किल्स की जानकारी दी गई।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज ग्रीन जॉब्स विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में सतत् रोजगार का महत्व समझाते हुए वेस्ट वॉरियर एनजिओ के आउटरीच मैनेजर श्री अवधेश पुंडीर ने कहा कि युवाओं को स्वच्छता अभियानों से जोड़ना और उन्हें सतत् रोजगार के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इससे न केवल स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को आय का साधन भी मिलेगा। यह पहले छात्रों को अपने कौशल और रुचि के अनुसार कैरियर चुनने का अवसर प्रदान करता है।

सत्र में प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता अभियान, कचरा प्रबंधन और स्वयंसेवी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पीडीपी डिपार्मेंट और वेस्ट वॉरियर समिति ने संयुक्त रूप से किया। सत्र में पीडीपी डिपार्टमेंट की हेड डा. साक्षी गुप्ता, आउटरीच की असिस्टेंट मैनेजर ओसियनिका भट्ट, डा. तरुणा आनंद, डा. शाहबाज बेगम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सत्र का संचालन मेधावी बिश्नोई ने किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments