देवप्रयाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पौड़ी, देवप्रयाग । थाना देवप्रयाग पुलिस ने डायल-112 से प्राप्त सूचना के आधार पर तीन व्यक्तियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग की पुलिस टीम एल.एन.टी. कर्मचारी आवास पर तुरंत पहुँची। वहाँ तीन व्यक्ति आपस में विवाद कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि आपसी कहासुनी के चलते स्थिति बिगड़ गई थी।

पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उत्तेजित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. राकेश कुमार (30 वर्ष), साहिनगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार
  2. मुन्ना पासवान (32 वर्ष), साहिनगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार
  3. मनीष कुमार (19 वर्ष), साहिनगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार

पुलिस टीम में अ0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, कानि0 राकेश गुसांई, और कानि0 विजयप्रकाश शामिल थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments