​एसएसपी का सख्त निर्देश, पुलिस का कड़ा एक्शन: महिला से लूटी गई चेन समेत आरोपी गिरफ्तार

देहरादून।देहरादून पुलिस ने एक वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर शहर में सड़क अपराधों पर अपनी सख्ती का एक बार फिर से प्रदर्शन किया है। थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम ने दो फरवरी को दून यूनिवर्सिटी रोड पर शिवम डेरी के पास हुई घटना में शामिल शादाब अली (25 वर्ष, निवासी नियामवाला, थाना डोईवाला) को चार फरवरी को मोथरोवाला पुल से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में छीनी गई सोने की चेन और प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर UK07U 1389) बरामद हुई है।

घटना की शिकायत वादिनी मालमती राणा (पत्नी श्री चंद्र सिंह राणा, निवासी लेन नंबर 1, अनिकेत विहार, दून यूनिवर्सिटी रोड) द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गया। इस पर थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच, मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया और पूर्व अपराधियों की जांच की। टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त को दौरे के दौरान पकड़ा गया।

अभियुक्त शादाब अली ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपने साथियों के साथ मिलकर नशे की पूर्ति के लिए यह अपराध अंजाम दिया था। वह चेन को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी भारी है; वह पहले 2019 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत थाना नेहरू कॉलोनी में जेल जा चुका है। घटना में शामिल उसके साथी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर (चौकी प्रभारी बाईपास), हेड कांस्टेबल विद्यासागर, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, बृजमोहन रावत, विनोद बचकोटी, संदीप छाबड़ी, अर्जुन कुमार शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments