किसी भी सूरत मे नही बख्शे जायेंगे अपराधी, सरकार जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : चौहान

बारदात के बाद हर अपराधी सलाखों के पीछे चुस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जन सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की इजाजत नही दी जायेगी। उन्हे कानून के दायरे मे सख्त सजा दिलाने के लिए कार्य किया जायेगा। अब तक किसी बारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सलाखो के पीछे पहुंचे है यह चुस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण है।

पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों के सवालों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दुखद घटनाएं इस दौरान सामने आई है, लेकिन अब तक हर बरदात के बाद अपराधी सलाखों के पीछे हैं और आज राजधानी मे हुए हत्याकांड का भी पुलिस जल्दी ही खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी उच्च स्तरीय बैठक मे अधिकारियों को इस बारे मे कड़े निर्देश दे चुके है।

उन्होंने कहा कि मच्छी बाजार की घटना का आरोपी सलाखों के पीछे है और उसमे पुलिस चार्ज शीट तैयार कर चुकी है। वहीं ऋषिकेश मे महिला की हत्या के मामले मे भी आरोपी को सलाखों के पीछे भेजकर पुलिस जांच मे जुटी है। राजधानी मे आज हुई घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है और पुलिस कड़ी जांच मे जुटी है। आरोपी जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।

चौहान ने कहा कि अपराधों को काल खंड से जोड़कर नही देखा जाना चाहिए, क्योकि वह समाज मे भय का वातावरण ही उत्पन्न करते हैं। लेकिन वर्तमान मे पीड़ितों के लिए सुनवाई के द्वार खुले है। थाना चौकियों मे रिपोर्ट भी दर्ज और अपराधियों को सरंक्षण नही है, जब कि पूर्व मे कांग्रेसी सरकारों मे ऐसे कई मामले सामने आये हैं। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद जनता के बीच शिविरों के माध्यम से पहुँच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर घटना के प्रति सरकार संवेदनशील है और किसी भी तरह के अपराध को बरदाश्त नही किया जायेगा। सरकार जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कानून के दायरे मे हर अपराधी को सबक सिखाया जायेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments