हर्षल फाउंडेशन ने कैलेंडर का किया विमोचन, सेवा कार्यों की झलक

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के अवसर पर संस्था के कैलेंडर का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टण्डन, संरक्षक ब्रिगेडियर के. जी. बहल और मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस वर्ष के कैलेंडर में संस्था द्वारा विगत वर्षों में किए गए सेवा कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। सचिव हिमांशु परिहार ने इन कार्यों को कैलेंडर के माध्यम से सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की सराहनीय पहल की। कैलेंडर के हर पन्ने में फाउंडेशन की सामाजिक उपलब्धियों और जनसेवा के विविध आयामों को समेटने का प्रयास किया गया है।

विमोचन समारोह में ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रेश गोयल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य कल्पना अग्रवाल, निधि गर्ग, सुनील अग्रवाल, विनोद सिंघल, विजय कथूरिया, राम गोपाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्याम सुन्दर गोयल, कांत श्री, डॉ. शैलेन्द्र कौशिक, महिमा श्री, मुकेश गोयल, अनिल गुप्ता और राजीव सच्चर शामिल हुए। संस्था के सदस्य जनक बत्रा, पंकज जोशी, अर्चना सिंघल, कर्नल मनमोहन राएजादा, रश्मि राएजादा, प्रदीप गर्ग एवं शशि टण्डन ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

सभी ने संयुक्त रूप से इस कैलेंडर के सफल विमोचन पर प्रसन्नता जताई तथा संस्था के आगामी सेवा प्रकल्पों के लिए शुभकामनाएं दीं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments