उत्तरकाशी। जिले में वारंटी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डुण्डा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी डुण्डा की पुलिस टीम ने न्यायालय जुडिशल मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी द्वारा जारी वारंट के तहत आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 147/2025 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट (नीगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) से संबंधित मामला दर्ज था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लंबित वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत डुण्डा पुलिस की इस सफलता की क्षेत्र में चर्चा है।
पुलिस द्वारा फरार चल रहे अन्य वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान जारी है।

Recent Comments