SSP देहरादून ने सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम: देहरादून में 20 चैकिंग पॉइंट्स की स्थापना

देहरादून। देहरादून के पुलिस कप्तान परमिंदर सिंह डोबाल कमान संभालते ही पूर्ण एक्शन में नजर आए। उनके द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 चैकिंग पॉइंट्स स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत, पुलिस की विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए चैकिंग प्रक्रियाओं को दिन-रात निरंतर संचालित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इन चैकिंग पॉइंट्स पर सघन चैकिंग सुनिश्चित करने के लिए अपने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस बल को नियमित रूप से ब्रीफिंग दी जाएगी, जिससे वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को प्रदान कर सकें। चैकिंग के दौरान संयमित व्यवहार बनाए रखने की भी विशेष हिदायत दी गई है।

इस पहल का उद्देश्य आम जनमानस के बीच सुरक्षा का भाव जागृत करना है, ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। चैकिंग पॉइंट्स पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाए जाएंगे और वहां का माहौल ऐसा होगा कि किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके।

एसएसपी ने चैकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त न करने का कड़ा आदेश दिया है। यदि कोई पुलिसकर्मी चैकिंग में कोताही बरतता है, तो संबंधित थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी का उत्तरदायित्व भी तय किया जाएगा।

इस क्रम में, क्षेत्राधिकारियों को भी अपने-अपने सर्किलों में चैकिंग पॉइंट्स पर पुलिस बल की उपस्थिती सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कदम से न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच एक सकारात्मक संवाद भी स्थापित होगा।

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की इस मुहिम से देहरादून की जनता में एक नई विश्वास की किरण जगेगी, और पुलिस व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments