ऋषिकेश फ्लाईओवर पर नशा तस्कर दबोचा: 3 किलो गांजा लादे यूपी का युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास 22 वर्षीय उत्तर प्रदेश निवासी राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक को 3 किलो 93 ग्राम अवैध गांजे के साथ धर दबोचा।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर सूचना पर 15 फरवरी को चेकिंग की। अभियुक्त बलिया (यूपी) का निवासी है और गाजियाबाद से गांजा खरीदकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की साजिश रच रहा था। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0-68/2026) दर्ज कर लिया गया।

टीम में शामिल: म0उ0नि0 बर्षा रमोला, का0 मिथिलेश प्रसाद, का0 दिनेश कामली।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments