तान्या को मिला उत्तरजीवी प्रमाण पत्र; डीएम सविन बंसल की तत्परता से मिली राहत

देहरादून । माता की मृत्यु के बाद चार वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटक रही तान्या सिंघल को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे तान्या को 29 जनवरी को ही उनका प्रमाण पत्र मिल गया।

तान्या ने बताया कि उनकी माता का निधन दिसंबर 2022 में हुआ था और नगर निगम में अपने नाम के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पिछले चार वर्षों में उन्होंने विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाए थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जब उन्होंने जिलाधिकारी से प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया, तो जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया।

तुरंत कार्रवाई करते हुए, प्रशासन ने सभी अभिलेखों की पुष्टि की और तान्या को उसी दिन उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जारी किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद तान्या ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर आभार व्यक्त किया और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी नागरिकों के प्रमाण-पत्रों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति संकल्पित है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments