दून पुलिस को सफलता, सहसपुर में 1 किलो 178 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहसपुर (देहरादून) मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए सहसपुर क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को दबोच लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत, कोतवाली सहसपुर पुलिस टीम ने उस्मानपुर कब्रिस्तान के पास से अजय (32), पुत्र सलीम, निवासी जमनीपुर, जसोवाला को 1 किलो 178 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (इ) के तहत मामला दर्ज किया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और अपने नशे की पूर्ति व मुनाफा कमाने के लिए स्थानीय नशेड़ियों से कम दामों में गांजा खरीदकर उसे महंगे दामों में बेचने की योजना बना रहा था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उ.नि. राजीव धारीवाल,हे.का. डबल सिंह चौहान,का. राजबीर सिंह भण्डारी

दून पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के प्रयासों को और मजबूती देती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments