देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव: अनिल कुकरेती ‘चीनी’ की जोरदार वापसी, 82 वोटों से हारे मनमोहन कंडवाल

देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती ‘चीनी’ ने निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को 82 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। मुकाबला अंतिम गिनती तक रोमांचक रहा, जिसमें कुल 2917 वैध वोट पड़े।

सचिव पद पर अजय बिष्ट ने कड़ा मुकाबला लड़ते हुए जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सागर, कोषाध्यक्ष पर राजीव कुमार रोहिला, संयुक्त सचिव पर कपिल अरोरा व महिला उपाध्यक्ष पर लता राणा विजयी रहीं। जुगनू राणा थ्री प्लस महिला सदस्य चुनी गईं, जबकि दीपक कुमार त्यागी टेन प्लस, आरती सेवन प्लस, रमण शर्मा फाइव प्लस, आशुतोष सिंह गुंसाईं थ्री प्लस सदस्य व सुभाष परमार लाइब्रेरियन बने।

19 फरवरी को 78 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुए चुनाव में युवा अधिवक्ताओं ने चैंबर निर्माण जैसे मुद्दों पर खूब उत्साह दिखाया। परिणाम घोषणा पर कचहरी परिसर में समर्थकों ने अनिल कुकरेती व अजय बिष्ट को कंधों पर उठा लिया। आतिशबाजी, गुलाल व मिठाई वितरण के बीच जश्न छाया रहा।

विजयी पैनल के समर्थकों ने कचहरी से मुख्य द्वार तक जुलूस निकाला। महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया व नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। निर्वाचन अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की अपेक्षा जताई।

अनिल कुकरेती की दो साल बाद वापसी ने उनके मजबूत आधार को रेखांकित किया। 2023 में अध्यक्ष रह चुके कुकरेती ने पुस्तकालय आधुनिकीकरण व युवा हितों जैसे वादों से समर्थन बटोरा।नई कार्यकारिणी अब अधिवक्ताओं की सुविधाओं व अन्य योजनाओं पर फोकस करेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments