​सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: मुख्यमंत्री ने दिए नई नियमावली के आदेश

  देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देशित किया है।

  सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ घटित घटनाओं का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सदैव संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देशित किया कि अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए व्यापक एसओपी तैयार की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को भी निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा इस प्रकार की घटनाओं में त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष  प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा के अध्यक्ष  राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments