​यूपीईएस का बड़ा सलाम: सेना के परिवारों और महिला स्टार्टअप संस्थापकों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान!

देहरादून,  UPES ने महिलाओं को उच्च शिक्षा और नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘1,000 विमेन 1,000 ड्रीम्स’ नामक विशेष स्कॉलरशिप पहल की घोषणा की है। International Women’s Day 2026 के अवसर पर शुरू की गई इस पहल के तहत देशभर की 1,000 योग्य महिलाओं को विश्वविद्यालय के ऑनलाइन एमबीए कार्यक्रम में पूर्ण ट्यूशन फीस माफी (फ्रीशिप) प्रदान की जाएगी।

यह पहल तीन लक्षित समूहों पर केंद्रित है, जहां गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक पहुंच महिलाओं के करियर और नेतृत्व क्षमता को मजबूत कर सकती है।

योजना के तहत 1,000 स्कॉलरशिप को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। सशस्त्र बलों से जुड़े परिवारों की महिलाओं के लिए 300 स्कॉलरशिप आरक्षित की गई हैं। इनमें सेना, नौसेना और वायुसेना में कार्यरत महिलाओं के लिए प्रत्येक बल से 100-100 स्कॉलरशिप तथा सेवा में कार्यरत या सेवानिवृत्त कर्मियों की पत्नियों और बेटियों को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा तकनीक और स्टार्ट-अप क्षेत्र में कार्यरत या उद्यम स्थापित कर रही महिलाओं के लिए 250 स्कॉलरशिप निर्धारित की गई हैं। यह वह क्षेत्र है जहां वैश्विक स्तर पर महिलाओं की भागीदारी अभी भी अपेक्षाकृत कम है। शेष 450 स्कॉलरशिप देशभर की महिलाओं के लिए खुली रहेंगी, जिनमें पात्र महिला कर्मचारी और स्टाफ सदस्य भी आवेदन कर सकेंगी। इसमें किसी क्षेत्र या पृष्ठभूमि की बाध्यता नहीं होगी और जो भी महिला एक कठोर लेकिन लचीले ऑनलाइन एमबीए के माध्यम से अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती है, वह आवेदन कर सकेगी।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए यूपीईएस के वाइस चांसलर Dr. Sunil Rai ने कहा कि हर महिला को नेतृत्व तक पहुंच बनाने वाले संसाधन मिलना चाहिए। ‘1,000 विमेन 1,000 ड्रीम्स’ के माध्यम से विश्वविद्यालय महत्वाकांक्षी महिलाओं के सामने आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना चाहता है, ताकि वे तकनीक, उद्यमिता और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रतिभाशाली महिलाओं को ठोस अवसर प्रदान करने का प्रयास है, जिससे वे आत्मविश्वास, प्रबंधन क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित कर सकें, नई पहल शुरू कर सकें और प्रभावशाली निर्णय लेने में सक्षम बन सकें।

यूपीईएस के अनुसार तकनीक और स्टार्ट-अप क्षेत्र वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी भी सीमित है। इसी कारण इस समूह के लिए विशेष स्कॉलरशिप आरक्षित की गई हैं, ताकि महिलाओं की रणनीतिक, वित्तीय और नेतृत्व क्षमता को मजबूत किया जा सके और वे वरिष्ठ भूमिकाओं तक पहुंच सकें।

विश्वविद्यालय ने बताया कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और सशस्त्र बल समुदाय के समर्थन के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। विश्वविद्यालय पहले से ही रक्षा परिवारों के लिए शैक्षणिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें चला रहा है।

यूपीईएस ने इस कार्यक्रम को अपने ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ अभियान के विस्तार के रूप में भी प्रस्तुत किया है, जिसे वर्ष 2020 में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया था और जो संयुक्त राष्ट्र के United Nations के सतत विकास लक्ष्य-5 (जेंडर समानता) के अनुरूप विभिन्न महिला-केंद्रित पहलों और सामुदायिक साझेदारियों के साथ आगे बढ़ रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments