दून पुलिस के महेश काण्डपाल ने राज्य मास्टर्स बैडमिंटन में जीते स्वर्ण व रजत; एसएसपी ने की शिष्टाचार भेंट और प्रशंसा

देहरादून: हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित 24वें योनेक्स सनराइज उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में दून पुलिस के उनि पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 प्लस आयु वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा 50 प्लस आयु वर्ग में रजत पदक हासिल किए।

आज 05 मार्च 2026 को पदक विजेता महेश काण्डपाल ने पुलिस कार्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से शिष्टाचार भेंट की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महेश काण्डपाल की सराहना की और उन्हें भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर टीम तथा व्यक्तिगत स्तर पर सम्मान पाने वाले प्रतिभागी अब आगामी सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे , जो गोवा में आयोजित होगी। दून पुलिस ने पदक विजेता को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments