देवदूत बनी दून पुलिस: फंदे पर लटके व्यक्ति को CPR से दिया जीवनदान

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चौकी बाइपास को आज सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाई है और वह कमरे की खिड़की से फंदे पर लटका दिखाई दे रहा है। सूचना पर चौकी बाइपास की चीता पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुँची। सचिवालय कॉलोनी के सामने कृष्णा विहार के एक मकान के बाहर भारी भीड़ जमा थी और खिड़की से एक व्यक्ति फंदे पर लटका दिखा।

मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए लोहे के कमरे का दरवाजा हाथ और लोहे की रॉड से तोड़कर अंदर पहुंचा और व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर ही पुलिस ने तुरंत सीपीआर देकर उसकी सांसें लौटाईं। एम्बुलेंस के इंतजार में समय गंवाना ठीक न समझते हुए, पुलिसकर्मियों ने सरकारी मोटरसाइकिल पर व्यक्ति को बिठाकर नजदीकी अस्पताल कनिष्क पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने समय रहते उपचार कर उसकी जान बचाई।

पुलिस की त्वरित सूझबूझ और संवेदनशील कार्रवाई से व्यक्ति को नया जीवन मिला। मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस कर्मियों की तारीफ की और उनकी कार्यशैली की सराहना की। इस घटना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों में कांस्टेबल हितेश कुमार और कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी का नाम शामिल है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments