समाज की धुरी और राष्ट्र की नींव हैं महिलाएँ : साध्वी देवादिति

देहरादून,। हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट उत्तराखंड शाखा, गोर्खाली सुधार सभा तथा सबकी सहेली फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को मानेकशॉ सभागार, गोर्खाली सुधार सभा, गढ़ी कैंट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साध्वी देवादिति जी (केंद्रीय महामंत्री, हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट, हरिद्वार), अति विशिष्ट अतिथि पदम सिंह थापा (अध्यक्ष, गोर्खाली सुधार सभा), वरिष्ठ समाजसेवी देवमाया गुरुङ, ग्राम प्रधान पुरोहितवाला तनुजा घले तथा पूर्व पार्षद समिधा गुरुङ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट की उत्तराखंड शाखा अध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान और उच्च स्थान प्राप्त रहा है।

अति विशिष्ट अतिथि पदम सिंह थापा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। जब तक हर महिला सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है।

मुख्य अतिथि साध्वी देवादिति जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि महिलाएँ परिवार की आधारशिला होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है। उन्होंने सभी से महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सहयोग देने तथा बेटियों और बेटों को समान शिक्षा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरिता गुरुङ, दीना थापा, अनीता घले, सोनिया घले, राखी गुरुङ, चंदा घले, टीना गुरुङ, रोहिणी अवस्थी, ऋतु राई और सीमा गुरुङ शामिल रहीं। वहीं वरिष्ठ महिला सम्मान से श्रीमती विमलेश थापा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में  सोनाली राई द्वारा प्रस्तुत भजन गीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही यामुराना ग्रुप द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी और गोर्खाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सरप्राइज खेल प्रतियोगिता में नीना थापा (श्यामपुर) तथा सुनीता (गढ़ी) विजेता रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन देवकला देवान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गोदावरी थापली (संरक्षक, हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट), शुभवंती उपाध्याय, डॉ. सोनिया आनंद, अधिवक्ता सीमा पुंडीर, प्रमिला खत्री, निर्मला काफले, माया पंवार, सृजना अधिकारी, रीता देवी, उमा उपाध्याय, विनीता थापा, शांता पंथी, कमला पंथी, सीता शर्मा, पुष्पा छेत्री, सरोज गुरुङ, उषा थापा, सोनिका थापा, संगीता गुरुङ, माला मल्ल, दिलकुमारी थापा, अनुराधा चालीसे, कीर्ति थापा, रूपाली शाही, उमा थापा, यमकला खड़का, किरण, तारा शर्मा, मीनू राणा, दीक्षा गौतम, यशोदा, कै. वाई. बी. थापा, हरि बहादुर, एन. बी. खत्री, मधुसूदन शर्मा, नील कमल चंद, पी. एन. शेर्पा, सागर लामा (पार्षद), आकाश गुरुङ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किए गए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments