अमित शाह ने हरिद्वार में नई ‘न्याय संहिता’ पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

युवाओं, माताओं और बहनों से प्रदर्शनी देखने की अपील; 11 मार्च तक चलेगा आयोजन

हरिद्वार । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नई ‘न्याय संहिता’ पर आयोजित राज्यस्तरीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। गृह मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर प्रस्तुतिकरण की सराहना की।

गृह मंत्री ने विशेष रूप से युवाओं, माताओं और बहनों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी को अवश्य देखें और न्याय संहिता के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों के साथ-साथ अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रमुख बदलावों से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में प्रावधानों को सरल, दृश्य और इंटरैक्टिव माध्यमों के जरिए प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी में नई न्याय संहिता से जुड़ी कई प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित किया गया है, जिनमें समयबद्ध जांच और चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो FIR व ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान शामिल हैं।

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के मामले में उत्तराखंड देश में अग्रणी रहा है। यह प्रदर्शनी 11 मार्च तक जारी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments