देहरादून: प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष, प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे पर चाकू से किया जानलेवा हमला

दोनों गंभीर रूप से घायल, दून अस्पताल में भर्ती; निजी संस्थान में MCA के छात्र हैं दोनों

देहरादून । राजधानी के थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र अंतर्गत ओगल भट्टा इलाके में शनिवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रेमी और प्रेमिका ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में दून अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक और युवती क्लेमेनटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में MCA प्रथम वर्ष के छात्र हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से युवती का किसी अन्य युवक के साथ संपर्क बढ़ गया था, जिसे लेकर प्रेमी काफी नाराज चल रहा था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो दोनों घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने बिना समय गंवाए एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों को दून अस्पताल भिजवाया।

थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और ईर्ष्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है और पुलिस उनके होश में आने का इंतज़ार कर रही है ताकि विस्तृत बयान दर्ज किए जा सकें। घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments